देवाससोनकच्छ

सोनकच्छ में महिला की मौत दुर्घटना या हत्या, उलझी गुत्थी को सुलझाने में लगी पुलिस



सोनकच्छ। (अंकित जाजू) गुरुवार सुबह नगर के नवीन लिंक रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राह चलती एक महिला की मौत हो गई। अब पुलिस इस गुत्थी को सुधारने में लगी है कि महिला की हत्या हुई है या उसकी मौत दुर्घटना के कारण हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक निशा पति संदीप कानुनगो उम्र 44 वर्ष प्रतिदिन की तरह गुरुवार को मुख्य रसोईये का कार्य करने के लिए नवीन लिंक रोड के समीप बने एक छात्रावास में घर से पैदल जा रही थी। तभी अचानक सेठी गार्डन व छात्रावास से 200 मीटर पहले किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन से टक्कर मार दी। चालक वाहन सहित फरार हो गया। महिला रोड के पास बने नाले के सरिया में साड़ी के फसने से लटकी मिली। जिसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घेषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायमकर शव का पीएम करवाया और मामले को जांच में लिया।


हत्या या हादसा साक्ष्य जुटा रही पुलिस

थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा के अनुसार जिस वाहन से टक्कर हुए थी वो वाहन महिला के घटना स्थल तक पहुँचने के पहले करीब 100 मीटर पीछे एमजी रोड़ पर आधे घंटे से इंतजार कर रहा था। इसके साथ ही महिला के निकलने के कुछ सेकंड बाद ही वाहन ने लिंक रोड की तरफ वाहन मोड़ा जिससे घटना संदेश के घेरे में नजर आ रही है। फिलहाल सफेद कलर की स्विफ्ट गाड़ी जिसके दोनो नम्बर प्लेट पर नम्बर नदारद थे। गाड़ी में 2 लोग होने की संभावना लग रही है। हादसे में गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है, घटना को दोनो एंगल से देखा जा रहा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button