देवासप्रशासनिक

निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर का देविप्रा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, तेजी से काम करने के निर्देश दिए

देवास। देविप्रा अध्यक्ष ने निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे।
देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यो की गुणवत्ता देखी साथ ही शेष बचे कार्यों को दु्रत गति से पूर्ण करने हेतु संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। श्री यादव ने बताया कि हमारा प्रयास है कि ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कर लोकार्पित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राधिकरण सीईओ अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button