अपराधटोंकखुर्ददेवास

ग्राम देवली के पास गोकशी का मामला, गाय के पेट में बच्चा था उसे भी नहीं छोड़ा

देवास लाइव। (विजेंद्र सिंह ठाकुर) टोंक खुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम देवली के आगे डैम के पास रोड किनारे करीब 8 से 10 गोवंश को काटने का मामला सामने आया है। इनमें से एक गाय गर्भवती थी।
पुलिस को सूचना देने वाले आर्मी की रिटायर्ड वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका खेत देवली डैम के पास में है। सुबह जब भी खेत पर गए तो उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते मांस खा रहे हैं। पास जाकर देखा तो गोवंश के अवशेष प्रतीत हुए। इनमें से एक गाय के पेट में बच्चा था जिसकी गर्भ थैली बाहर पड़ी थी और उसमें मृत बच्चा भी था।

विभत्स दृश्य देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर जेसीबी से गड्ढा खोद कर गोवंश के अवशेष दफना दिए।

ग्रामीण जनों ने बताया कि हमारे गांव में काफी संख्या में आवारा किस्म की गाय घूमती है। जो रात में पानी पीने के लिए गांव के डैम की तरफ जाती है। शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने करीब आठ से दस गायो को काट कर मार डाला व गाय का मांस व खाल मौके से ले गए हैं।

SDOP पी एन गोयल द्वारा बताया गया कि तालाब के पास डैम पर चार से पांच गायों के अवशेष मिले हैं। अज्ञात लोगों ने कृत्य किया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। उक्त घटना किसने की है इसकी निष्पक्ष जांच की जावेगी। एवं पेट्रोलिंग भी बढ़ाया जाएगा।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button