देवासराजनीति

Video: युवक कांग्रेस ने एक माह की खाद्य सामग्री देकर एवं पौधारोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

  

Dpr ads square

देवास । जि़ला युवक कांग्रेस देवास की उपाध्यक्ष हंसा चौहान के नेतृत्व एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में स्थानीय वृद्ध आश्रम में एक माह की खाद्य सामग्री भेंट की तथा पौधारोपण कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।  इस अवसर पर प्रदेश युवक कांग्रेस की महासचिव एवं जिले की प्रभारी स्वीटी पाटिल विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, तंवर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों की सेवा  और भलाई की बात की है। आज उनका जन्मदिन है हम सब यहां उपस्थित वृद्ध जनों से अनुरोध करते हैं कि वह हमारे साथ राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना करें। इसी के साथ पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर ने कहा कि वृद्धा आश्रम में युवक कांग्रेस ने जो यह काम किया है बड़ा ही अनुकरणीय है। आज राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मैं यही कहना चाहता हूं कि आप सभी युवा मिलकर रचनात्मक काम करें एवं देश को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर तंवर सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जयप्रकाश शास्त्री, अजीत भल्ला, प्रदीप चोधरी, नरेंद्र यादव, अनिल गोस्वामी, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, इम्तियाज शेख भल्लू, पंकज वर्मा, वसीम हुसैन, मलखान सिंह देवड़ा, जिला महासचिव अनस शेख, आरिफ आंक्या, आशु दरबार, विशाल चौहान, उमेश यादव, सरताज राणा, वीरेंद्र चौहान, राहुल ठाकुर, सतीश चौहान सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Royal Group
Sneha

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया Adbloker बंद करें और क्रोम ब्राउजर मे ही ओपन करें