विश्व हिंदू परिषद की देवास जिला कार्यकारिणी घोषित, संदीप चौबे बने जिलाध्यक्ष

विजय पांचाल को जिला मंत्री और अभिषेक माली को बजरंग दल जिला संयोजक का दायित्व
देवास। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक उज्जैन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, सेवा गतिविधियों और वर्तमान राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिस्थितियों में संगठन की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के बाद विश्व हिंदू परिषद की नवीन देवास जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके अंतर्गत संदीप चौबे को विश्व हिंदू परिषद का जिलाध्यक्ष तथा विजय पांचाल को जिला मंत्री नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में अभिषेक माली को बजरंग दल का जिला संयोजक, लखन सिंह को जिला उपाध्यक्ष और विजेंद्र सिंह को जिला सह मंत्री बनाया गया। संगठन में लंबे समय से सक्रिय ठाकुर जसवंत सिंह को उनके संगठनात्मक अनुभव और सेवाभाव को देखते हुए विभाग सह सेवा प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन-मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नवीन कार्यकारिणी संगठन की गतिविधियों को जिले में विस्तार देने के साथ राष्ट्र, धर्म एवं समाज सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया और उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


