देवासपुलिसप्रशासनिक

आबकारी और पुलिस के कई अधिकारी ट्रांसफर होने के बाद भी देवास से रिलीव नही हो रहे, आखिर क्यों?

 

देवास लाइव। पिछले दिनों आबकारी और पुलिस विभाग में कई अफसरों के तबादले किए गए। कुछ तो जिले से चले गए लेकिन कुछ अभी भी देवास का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं।

ऐसा एक उदाहरण है देवास के प्रभारी आबकारी अधिकारी रवि प्रकाश दुबे हैं जो पिछले महीने तबादला आदेश होने के बाद भी अब तक शाजापुर नहीं गए हैं और देवास के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे हैं। जबकि देवास में उनके समकक्ष दो अधिकारी मौजूद हैं फिर भी उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है।

इसी प्रकार पुलिस विभाग में भी कई सब इंस्पेक्टरों को कार्यवाहक इंस्पेक्टर का प्रमोशन दिया गया, साथ ही उनका तबादला देवास से बाहर किया गया। लेकिन वे भी देवास का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। बताया जा रहा है कुछ पुलिसकर्मियों को तो रिलीव भी किया गया लेकिन वे अभी भी ड्यूटी कर रहे हैं।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button