खातेगांवदुर्घटनादेवास

खातेगांव में दुर्घटना में माता पिता और पुत्री की मौत, नेमावर दर्शन करने जा रहे थे



देवास लाइव। खातेगांव में रहने वाला एक परिवार बाइक से नेमावर दर्शन करने जा रहा था तभी इंदौर बैतूल मार्ग पर किसी चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माता-पिता की उपचार के दौरान और बेटी की इंदौर के रास्ते में मौत हो गई।



प्राप्त जानकारी के मुताबिक खातेगांव के राजेश पिता हरिशंकर राठौर (50), उनकी पत्नी सुनीता राठौर (45) और उनकी बेटी वैशाली (18) बाइक से सिद्धेश्वर मंदिर नेमावर जा रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। तीनों को खातेगांव सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर माता-पिता राजेश और सुनीता ने दम तोड़ दिया। वही बुरी तरह से घायल बेटी वैशाली को इंदौर रेफर किया गया लेकिन उसकी भी रास्ते में मौत हो गई।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button