देवास

संतोष कुमार सिंह बने इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश गुप्ता मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार की आधी रात को सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें संतोष कुमार सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, इंदौर के वर्तमान पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है।

गृह विभाग द्वारा रात एक बजे जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री के ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद राकेश गुप्ता इस पद को संभालेंगे। हिंगणकर को 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया था।

इसके साथ ही, ग्वालियर के अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है, जबकि इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।

तबादले की सूची:

इससे पहले 10 अगस्त की रात को भी राज्य सरकार ने 47 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button