देवासप्रशासनिक

कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा नया कलेक्टर कार्यालय, सिविल लाइन में नए शासकीय आवास बनेंगे, डीपीआर स्वीकृत

 नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं सिविल लाईन नवीन शासकीय आवास की डी.पी.आर. शासन से स्वीकृत

देवास/ शहर मे स्थित कलेक्ट्रेक्ट परिसर एवं सिविल लाईन मेंढकी रोड पर पूनर्घनत्वीकरण योजना अन्तर्गत विस्तिृत परियोजना (डी.पी.आर.) शासन द्वारा स्वीकृत की गई। देवास विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशालसिह चौहान ने बताया कि देवास शहर मे स्थित कलेक्ट्रेट परिसर की भूमि तथा मेंढकी रोड (सिविल लाईन) स्थित प्रवर्तन करने वाली भूमि पर पूनर्घनत्वीकरण योजना की विस्तिृत परियोजना (डी.पी.आर.) की स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है। योजनान्तर्गत कलेक्टर परिसर की भूमि पर वर्तमान मे एस.डी.एम., तहसील कार्यालय, जिला पंजीयक कार्यालय तथा पुराना जनपद पंचायत कार्यालय बना हे, जो जीर्णक्षीर्ण है। इसी प्रकार मेंढकी रोड स्थित सिविल लाईन की भूमि पर जीर्णक्षीर्ण आवास निर्मित है, के स्थान पर नवीन कलेक्टर कार्यालय व सिविल लाईन मे शासकीय व संलग्न क्षेत्र का निर्माण किया जावेगा। जिसकी लागत रूपये 37.22 करोड है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button