दुर्घटनादेवास

गैल गैस का कनेक्शन कर रहे हैं दो लोगों को लगा करंट, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

देवास लाइव। शुक्रवार को शहर के शिव शक्ति नगर क्षेत्र में एक घर में गेल गैस का कनेक्शन करने पहुंचे दो लोगों को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। करंट लगने से दोनों नीचे आ गिरे और जिसमें से एक की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में भाई हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों भाई प्लंबिंग का काम करते थे और हाल फिलहाल में गैल गैस कंपनी की ओर से गैस इंस्टॉलेशन का काम कर रहे थे। दोनों ने किसी भी प्रकार की सेफ्टी वेयरिंग नहीं पहनी थी जिससे कंपनी द्वारा हेल्थ एंड सेफ्टी नॉर्म्स का उपयोग करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

करंट लगने से एक युवक जय चौहान की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक आकाश चौहान को गंभीर चोंटे आयी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार यहां 2 मरीज को लाया गया था जो कि हाईटेंशन लाइन से झुलस चुके थे। जिसमें एक की मौत हो चुकी थी और एक गंभीर रूप से घायल था।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button