देवासनगर निगमराजनीति

नहीं बढ़ेंगे देवास नगर निगम के टैक्स– विधायक गायत्री राजे पवार

देवास लाइव। 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश भर में नगरीय निकायों के टैक्स बढ़ा दिए गए। सभी स्थानों पर इसका विरोध होने लगा और अब इंदौर, उज्जैन के बाद देवास में भी टैक्स ना बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है।

देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि कोरोना काल में जनता पर अतिरिक्त बोझ ना आए इस वजह से उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से दूरभाष पर बात की जिस पर उन्होंने टैक्स ना बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है। संभवत शाम तक इस बाबत आदेश भी जारी हो जाएंगे।

इधर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा है की सरकार ने जनप्रतिनिधियों को भरोसे में लिए बिना यह टैक्स बढ़ाया है। अब जब विरोध होने लगा तो लोकल स्तर पर श्रेय लेने के लिए टैक्स वापस लेने की बात की जा रही है। उपरोक्त टैक्स नगर निगम द्वारा नहीं बल्कि राज्य शासन द्वारा थोपे गए थे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button