देवासराजनीतिहाटपिपलिया

राजवीर सिंह बघेल होंगे हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी

देवास लाइव। मध्यप्रदेश में 15 सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा सीट से उपचुनाव में राजवीर सिंह बघेल कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

उल्लेखनीय है कि हाटपिपलिया की इसी सीट से उनके पिता राजेंद्र सिंह बघेल विधायक रहे। लेकिन बाद में लगातार इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी जीतते रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट वापस कांग्रेस की झोली में मनोज चौधरी के माध्यम से पहुंची थी। लेकिन मनोज चौधरी सिंधिया गुट के साथ कांग्रेस से बीजेपी में चले गए और इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आ गई।

अब हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से राजवीर सिंह बघेल के सामने भाजपा की ओर से मनोज चौधरी की सीधी टक्कर होगी।

देखिए राजवीर सिंह बघेल के साथ देवास् लाइव का पूर्व में लिया गया इंटरव्यू

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button