देवासनगर निगमप्रशासनिक

विशाल सिंह चौहान फिर से देवास नगर निगम आयुक्त बनाए गए

देवास। देवास नगर निगम के आयुक्त रहे विशाल सिंह चौहान को फिर से देवास नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार जाने के बाद विशाल सिंह चौहान का तबादला कर दिया गया था। वर्तमान में वे अपर कलेक्टर राजगढ़ के रूप में पदस्थ हैं। उनका स्थानांतरण देवास नगर निगम आयुक्त के रूप में किया गया है।

विशाल सिंह चौहान ने अपने कामों से देवास की जनता के दिल में जगह बना ली थी। लंबे समय से मांग हो रही थी कि उन्हें फिर से नगर निगम का दायित्व दिया जाए।

पिछली निगम आयुक्त संजना जयन के ट्रांसफर के बाद एडीएम एनके सूर्यवंशी अस्थाई रूप से निगमायुक्त का काम देख रहे थे।

Sneha
san thome school
Show More

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button