देवासहाटपिपलिया

वायरल सच: मुख्यमंत्री की सभा में पूजा पाठ कराने वाले पंडित की कोरोना संक्रमित होने की खबर झूठी

देवास लाइव। देवास में सोशल मीडिया पर आज एक खबर वायरल हुई। जिसके बारे में दावा किया जा रहा था कि पिछले दिनों हाटपिपलिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण किया था, उसमें मौजूद पंडित की कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

देवास लाइव ने जब इस खबर की पड़ताल की तो पता चला कि पंडित आशीष त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री की सभा में पूजा-अर्चना करवाई थी। आशीष त्रिवेदी से दूर रहने वाले उनके मामा परिवार में किसी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आशीष त्रिवेदी कोरोना से संक्रमित नहीं है।

सुबह सोशल मीडिया में इस बाबत एक फेक न्यूज़ चली कि पंडित स्वयं कोरोना पॉजीटिव निकले हैं और कई वीआईपी खतरे में है। पड़ताल में यह खबर पूरी तरह से गलत और भ्रामक पाई गई।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button