दुर्घटनादेवास

शमशान में सेवा देने वाले भजन गायक ने कि आत्महत्या, सुसाइड नोट भी लिखा

देवास लाइव। शमशान में सेवा कार्य में सहयोग करने वाले भजन गायक विजय सिंह ठाकुर ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।


देवास में शमशान में धार्मिक सहयोग करने वाले और श्री आदर्श रामायण मण्डल के संचालक विजय सिंह ठाकुर ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें अपनी मौत के लिए उन्होंने किसी को भी परेशानी ना करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि शमशान कि मुझसे व्यवस्था संभल नहीं रही है। नगर निगम अब अपनी व्यवस्था खुद कर ले।

उल्लेखनीय है विजय सिंह ठाकुर श्मशान में अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों से सहयोग लेकर कंडे लकड़ी और अन्य व्यवस्था करते थे। वे अक्सर एक चादर फैलाकर लोगों से शमशान के विकास के लिए सहयोग देने की अपील करते थे। उनके द्वारा स्थापित श्री आदर्श रामायण मंडल के माध्यम से वह भजन भी गाते थे। जैसे ही यह खबर शहर में लोगों को लगी तो वे सकते में आ गए कि इतना सेवाभावी व्यक्ति आत्महत्या कैसे कर सकता है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button