दुर्घटनादेवासनेमावर

देवास जिले के नेमावर थाना प्रभारी की नदी में डूबने से मौत, ड्यूटी के दौरान वीरगति

देवास लाइव। देवास जिले के नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले की जामनेर नदी में डूबने से मौत हो गई है। हरदा अस्पताल में बहुत कोशिश के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी।

जामनेर नदी के स्टॉप डैम में लाश होने की सूचना के बाद उसे निकालने की कोशिश के दौरान दुर्घटना घटी। टीआई स्वयं लाश को निकालने के लिए प्रयास कर रहे थे उसी दौरान वह खुद पानी में फंस गए। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने उन्हें सदस्यों के सहारे निकालकर बचाने का प्रयास किया और हरदा अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button