देवासराजनीति

संगठन के विस्तार एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आयेंगे देवास, शहर में शोर शराबा न करने की हिदायत

देवास लाइव। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 5 मार्च को देवास आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार कार्यकर्ताओं को शहर में प्रचार प्रसार व शोर-शराबा न करने की हिदायत दी गई है। पिछली बार कुछ अति उत्साही नेताओं ने शहर में कोलाहल मचा दिया था जिसके बाद संगठन तक यह बात पहुंची थी।

भाजपा जिला कार्यालय पर गुरूवार दिनांक 25/02/2021 को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के प्रवास कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथी के रूप भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल नगर निकाय चुनाव के जिला प्रभारी सुभाष शर्मा ओर नगर निगम चुनाव प्रभारी ओम जोशी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुऐ भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र का दौरा कर रहे है। उसी तारतम्य में आगामी कुछ दिनों में देवास का दौरा करेंगे। माननीय प्रदेश अध्यक्ष संगठन के विस्तार के साथ साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मण्डल अध्यक्ष, बुथ अध्यक्षो से चर्चा करेंगे साथ ही विद्वतजनो के साथ भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पत्रकारवार्ता भी करेंगे आज की परिस्थिति बहुत विकट है हमारे बीच के ही लोग देश में एक विरोधाभासी विचारधारा को लेकर काम कर रहे है जिससे की देश केा तोड़ा जा सकें ऐसी परिस्थिति में लोगो तक भारत बनाम भारत विरोधी विचारधारा विषय को लेकर सोशल मिडिया वारियर्स से माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी संवाद करेंगे। जिससे की सोशल मिडिया पर चल रही भारत विरोधी विचारधारा को कमजोर कर भारत को विश्व विजय बनाने में भाजपा के सोशल मिडिया वाॅरियर्स ताकत के साथ अपनी बात रखें।

बैठक को पूर्व महापौर एवं नगर निकाय चुनाव के जिला प्रभारी श्री सुभाष जी शर्मा ने संबोधित करते हुऐ कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम लोगो ने विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव में विजय श्री हासिल की है। अब समय नगर निकाय चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने का है जिसमें आप लोगो की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी हमारे संगठन में हर कार्यकर्ता का अपना एक महत्व है जैसे कि अध्यक्ष ओर महामंत्री को पार्टी संचालन की जिम्मेदारी है वेसे ही उपाध्यक्ष, मंत्री ओर कोषाध्यक्ष की भी अपनी जिम्मेदारी है। हमारे संगठन की मजबुत ईकाई भाजपा का मण्डल अध्यक्ष है ओर संगठन हमारा मार्गदर्शक है इसने हमें संगठन के नेतृत्व में आगामी नगर निकाय चुनाव पुरी ताकत के साथ लड़ना है ओर विजय होना है आने वाले दिनो में हमारे प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णु दत्त की शर्मा देवास का दोरा करेंगे। हमें उन्हे विश्वास दिलाना है देवास भाजपा का हर कार्यकर्ता आने वाले नगर निकाय चुनाव में पुरी ताकत के साथ भाजपा को विजय श्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। बैठक को नगर निगम चुनाव के प्रभारी ओमजोशी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, अजय पंडित, महामंत्री संतोष पंचोली, नयन कानुनगो, मिलिन्द सौलंकी, भरत चैधरी, संजीव आचार्य, मनोहर जी जाधव, सुनिल मंत्री, जगदीश चैधरी, गुरूदत्त शर्मा, मीना भावलकर, लता जायसवाल, रेखा बैस, संजय महाजन, दिलीप बघेल, संजय राखे, संकेत राय, राजेश बारोड़, शकिल अपना, लोकेश, राकेश ठक्कर, यशवंत तिवारी, प्रतीक सौलंकी, भरत व्यास, देवेन्द्र नवगोत्री, पिन्टु ठाकुर, अर्जुन चैधरी, जितेन्द्र जायसवाल, पप्पु चैधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का संचालन धर्मेंन्द्रसिंह बैस ने किया ओर आभार गणेश पटेल ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक प्रतीक जोशी ने दी।

Sneha
san thome school

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button