देवासनगर निगम

सांसद ने लकी ड्रा में चयनित नगर निगम के करदाताओं को वितरित किये पुरस्कार, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओ को प्रदान की सम्मान राशि

देवास लाइव। शहर के करदाताओ को प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा राजस्व आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर एवं जलकर करदाताओ द्वारा एक मुश्त राशि अक्टुबर माह से 31 दिसम्बर 2020 तक जमा करने वाले करदाताओ को लकी ड्रा के माध्यम से चयनित किया गया।

स्थानिय मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे आयोजित कार्यक्रम मे देवास शाजापुर सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य मे पुरस्कारो का वितरण किया गया। 5 कन्याओ ने लकी ड्रा निकाले। चयनित किये गये 101 करदाताओ मे प्रथम पुरस्कार एक्टीवा स्कुटी के साथ द्वितीय पुरस्कार एलईडी, तृतीय पुरस्कार गीजर, चतुर्थ पुरस्कार मायक्रोवेव, पंचम पुरस्कार मिक्सर लकी ड्रा से चयनित करदाताओ को प्रदान किये गये। इस अवसर पर सांसद श्री सोलंकी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि निगम द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से करदाताओ का चयन कर पुरस्कृत किया जाना सराहनीय पहल है। जिससे शहर के अन्य करदाताओ को अपने बकाया कर जमा कराने हेतु प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने राजस्व वृद्धि हेतु निगम द्वारा अपनाये जा रहे प्रयासो की जानकारी देते हुये बताया कि निगम द्वारा इसी प्रकार 1 जनवरी से 25 मार्च 2021 तक करदाता अपने बकाया करो का भुगतान एक मुश्त जमा कर आगामी लकी ड्रा मे सम्मिलित हो सकते है।

इसी के साथ कार्यक्रम मे शहर के सम्मानित फोटोग्राफर्स को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया। शंकरगढ पहाडी पर आयोजित प्रतियोगिता मे 10 हजार रू. का प्रथम पुरस्कार अली गजधर, द्वितीय पुरस्कार राशि 7 हजार आयुष श्रीवास्तव, तृतीय पुरस्कार राशि 5 हजार मयंक जोशी को प्राप्त हुई। शेष फाटोग्राफर्स को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद श्री सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विमल शर्मा, निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त तनूजा मालवीय ने उपस्थित करदाताओ को बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रदान की। कार्यक्रम का सारगर्भित संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया।

san thome school
Sneha
Show More

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button