देवासराजनीति

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई

देवास लाइव। देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की कोविड-19 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले दिनों सोनकच्छ के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के पॉजिटिव आने के बाद उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री में सांसद भी थे।

सीएमएचओ डॉ आरके सक्सेना ने इस बात की पुष्टि की है। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा नेता के पॉजिटिव आने के बाद स्वयं क्वॉरेंटाइन में चले गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सांसद के रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद काफी राहत की सांस ली है। क्योंकि सांसद लगातार सक्रिय थे और उनकी कॉन्टेक्ट्स की भी लंबी चौड़ी थी। जिसमें कई वीआईपी नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button