दुर्घटनादेवास

हारून कॉलोनी में कुएं में गिरने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कुआं खाली करने पर सुबह मिली लाश

देवास लाइव। शुक्रवार को दोपहर रेवाबाग के नजदीक स्थित हारून कॉलोनी में 70 फीट गहरे कुएं में पतंग उड़ाते समय एक बच्चा गिर गया था। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और पूरा कुआं खाली किया गया। आज सुबह करीब 8:45 बजे रेस्क्यू टीम ने बच्चे की लाश बरामद की।
नाहर दरवाजा थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाजिम पिता गफ्फार उम्र 6 वर्ष कल दोपहर 1 बजे कुएं में गिर गया था जिसके बाद रात भर हुआ खाली किया गया और बच्चे की लाश कुएं में स्थित मोटर के नीचे बरामद हुई।

क्षेत्र में इस प्रकार की तीन खुले कुएं

क्षेत्र के जानकारों के मुताबिक इस क्षेत्र में 3 खुले कुएं मौजूद हैं जिनमें दुर्घटना की संभावनाएं हैं। पुराने समय में शहर में वाटर सप्लाई के लिए यह कुए काम आते थे लेकिन अब इन्हें ढका जाना आवश्यक है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button