देवासनगर निगम

होम डिलेवरी के माध्यम से होगा किराना सामाग्री का वितरण, माय देवास ऐप के माध्यम से मिलेगी ऑनलाइन परमिशन

थोक एवं खेरची किराना व्यापारी को लेना होगी ऑन लाईन परमिशन

एप डाउनलोड कीजिए👇👇

https://bit.ly/3e0TkgQ 



देवास। देवास की आम जनता को दैनिक खाद्य पदार्थ घर बैठे होम डिलेवरी के माध्यम से प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था किये जाने हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, सी.एस.पी. किरण शर्मा, सी.एस.पी. विवेक चौहान एवं अन्य पदाधिकारी एवं किराना व्यापारी संगठन के साथ आहूत बैठक मे व्यापारीयो की मांग पर चर्चा की गई। 

चर्चा अनुसार किराना थोक एवं खेरची दुकानदारो को होम डिलेवरी कर किराना सामग्री प्रदाय की जाने पर सहमति होकर परमिशन कलेक्टर गाईड लाईन के अनुसार दी जा रही है। जिसमे एस.डी.एम. प्रदीप सोनी ने बताया कि थोक एवं खेरची दुकानदारो को होम डिलेवरी की परमिशन ऑन लाईन ही प्राप्त होगी। इस हेतु माय देवास एप डाउन लोड कर एप के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन कर होम डिलेवरी हेतु परमिशन प्राप्त करें। एस.डी.एम. ने बताया कि दी गई परमिशन अनुसार किराना व्यापारी निर्धारित वाहन व नियुक्त डिलेवरीबॉय के माध्यम से केवल देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र मे ही किराना सामग्री होम डिलेवरी कर सकता है। सी.एस.पी. श्री चौहान ने कहा कि निगम सीमा क्षेत्र के बाहर किराना सामग्री सप्लाय करते पाये जाने पर वाहन जप्त किया जावेगा।

Sneha
san thome school

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button