देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

शहर मे पहली बार नगर निगम से ऑनलाईन विडियो कांफ्रेन्स से होगा भूमिपूजन एवं विकास कार्यो का शुभारंभ

4

देवास लाइव। देवास शहर में पहली बार भूमि पूजन और विकास कार्यों का शुभारंभ ऑनलाइन वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। यह कवायद कोरोनावायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार की जा रही है।

नगर निगम द्वारा निगम निधी, विधायक निधी एवं सांसद निधी से स्वीकृत 8 विकास कार्यो का शुभारंभ सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के हाथों ऑन लाईन वर्चुअल विडियो कांफ्रेस से होगा।

लगभग 70 लाख के कार्यो का शुभारंभ 21 अगस्त को प्रातः 11 बजे नगर निगम कार्यालय से किया जावेगा। विजय नगर के गायत्री मंदिर के पास मार्ग सीमेंटीकरण कार्य, सम्यक विहार के मध्य मे स्थित गार्डन निर्माण, बालगढ मेन रोड से प्रेम नगर रोड कबीट नगर मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य, चुना खदान मे टीन शेड निर्माण कार्य एवं सी. सी. रोड कार्य, महात्मा गॉधी जिला चिकित्सालय मे टीन शेड निर्माण, बायपास स्थित पशुहाट मे कार्यालयीन उपयोग हेतु ऑफिस निर्माण कार्य, अमोना शांतिनगर का मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, एवं विकास कार्यो का ऑन लाईन वर्चुअल वीसी द्वारा शुभारंभ अतिथियो द्वारा किया जावेगा।