देवाससोनकच्छ

कॉमेडी रील बनाने वाले युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, देखिए पूरा वीडियो

वायरल वीडियो



देवास / सोनकच्छ। सोनकच्छ थानांतर्गत ग्राम पिपल्या बक्सु में रहने वाले गोविंद नामक युवक की पिटाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोविंद सोशल मीडिया पर कॉमेडी रील बनाता है और उसके 40 हजार फॉलोवर्स भी हैं।

जानकारी के अनुसार, गोविंद ने एक वीडियो वायरल किया था, जिसे वायरल करने के लिए उसे मना किया जा रहा था। इसी विवाद को लेकर उसे इंदौर बुलाया गया था और वहां पर उसकी पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

पिटाई के शिकार गोविंद ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है। इस संबंध में टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि मारपीट का घटना स्थल इंदौर का है, इंदौर की पुलिस इस मामले में उचित कार्यवाही करेगी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button