देवासराजनीति

वीडियो: मुख्यमंत्री का पुतला जलाना चाहते थे कांग्रेसी, पुलिस से हुई जमकर भिड़ंत… देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

देवास लाइव। पिछले दिनों भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज देवास में युवक कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका जाने का आह्वान किया गया था।

दोपहर को करीब 1:30 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जवाहर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। मौके पर पुलिस भी मुस्तैद थी और उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला लाने ही नहीं दिया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के प्रिंट वाले कागज ही जला दिए। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और भिड़ंत हुई। मौके पर एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी और डीएसपी किरण शर्मा ने मोर्चा संभाला हुआ था। कुछ समय धक्का-मुक्की चलने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने समापन की घोषणा की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला ने किया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button