देवासनगर निगम

निगम कार्यालय में 75 फीट पर लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों का किया सम्मान

– समस्याओं के निराकरण में निगम टीम की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण- महापौर
– आप लोगों ने जो कार्य किया है, उसके लिए आप सम्मान के हकदार- सभापति

देवास। आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर निगम प्रांगण में 75 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। साथ ही परंपरा अनुसार स्थानीय जवाहर चौक पर भी झंडावंदन किया गया। इस अवसर तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त विशालसिंह चौहान, पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, मेयर इन काउंसिल सदस्य शीतल गेहलोत, पार्षद ऋतु सवनेर, अजय पहाडिय़ा, राहुल दायमा, दिव्या नितिन आहूजा के साथ झंडावंदन किया गया। स्थानीय जवाहर चौक पर प्रात: 8.15 बजे महापौर ने झंडावंदन किया। साथ ही सभापति एवं पार्षदगणों द्वारा तिरंगे गुब्बारों को छोड़ा गया। इस अवसर पर महापौर एवं सभापति ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मान किया।

इससे पूर्व महापौर श्रीमती अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम की टीम श्रेष्ठ कार्य कर रही है। शहर की समस्याओं के निराकरण में नगर निगम टीम की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना। आप इसी प्रकार से कार्य करते रहे ताकि आगे भी सम्मान प्राप्त होता रहे। नगर निगम सभापति रवि जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरा देवास शहर जानता है कि नगर निगम की टीम सतत कार्य करती है। कोरोना काल से लेकर आज तक आपने जो कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। आप सभी सम्मान के हकदार है। मेरा विश्वास है कि यह टीम श्रेष्ठ कार्य करते हुए देवास शहर को ऊंचाई पर ले जाएगी। आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार से श्रेष्ठ कार्य करते रहे और पुरस्कार प्राप्त करते रहे। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री चौहान ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि नगर निगम की टीम सुबह से लेकर रात तक कार्य करती है। इनकी मेहनत को देखते हुए हर साल स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान की परंपरा शुरू की है। सम्मान से टीम को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

Ebenezer
Sneha
central malwa school
Back to top button