देवास

देवास में उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलों के लिए सैनिक भर्ती रैली 20 मार्च से 30 मार्च तक कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम में

सैनिक भर्ती रैली में भाग लेने के लिए नौजवान 05 मार्च तक कराये पंजीयन

देवास लाइव। 17 फरवरी 2021/ देश सेवा और सेना में भर्ती होने के लिए नौजवानों को सुनहरा अवसर मिला है। देवास जिले में सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च 2021 तक कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम देवास में होगा। जिला रोजगार अधिकारी व्‍ही.एस. चौहान ने बताया कि सैनिक भर्ती रैली उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलों के लिए आयोजित की जा रही है। सैनिक भर्ती रैली के लिए अधिक जानकारी वेब साईट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते है। नौजवान सैनिक भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन 05 मार्च से पहले कराये। नौजवान 06 मार्च से 15 मार्च 2021 के बीच ऑनलाईन एडमिट कार्ड प्राप्‍त कर सकते है। उन्‍होंने बताया कि सैनिक भर्ती रैली के माध्‍यम से सैनिक लिपिक, सैनिक सामान्‍य ड्यूटी, सैनिक क्‍लर्क/स्‍टोरकीपर, सैनिक टेक्‍नीकल, सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक वैमानीकी, सैनिक ट्रेडसमेन पदों के लिए भर्ती की जायेगी। विभिन्‍न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्‍यता एवं आयु सीमा 17 वर्ष 06 माह से 21 वर्ष एवं 17 वर्ष 06 माह से 23 वर्ष निर्धारित है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button