देवासप्रशासनिक

देवास में शुरू होने वाला है एंटी माफिया अभियान, गुंडे और अवैध संपत्ति जोड़ने वाले निशाने पर होंगे

देवास लाइव। शिवराज सिंह चौहान सरकार का एंटी माफिया अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में इस तरह के अभियान शुरू हो गए हैं। देवास में भी आने वाले दिनों में एंटी माफिया अभियान की शुरुआत हो जाएगी।

माफिया और गुंडे किसी भी पार्टी से जुड़े हो लेकिन समाज के लिए वे नासूर के समान है। कमलनाथ सरकार की तर्ज पर ही अब शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने भी एंटी माफिया अभियान शुरू कर दिया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार देवास में लिस्ट बनाई जा रही है और आने वाले दिनों में माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। इन माफियाओं में अवैध संपत्ति जोड़ने वाले गुंडे और अवैध शराब, सूदखोरी से जुड़े हुए लोगों पर गाज गिर सकती है।

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के अनुसार यह अभियान पहले ही शुरू हो चुका है और जैसे-जैसे इनपुट मिलते जाएंगे वैसे-वैसे कार्रवाई की जाएगी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button