देवासप्रशासनिक

देवास लाइव ने उठाया अमलतास मे कोरोना की महंगी जांच पर सवाल, कलेक्टर बोले ढाई हजार रुपए में होगी

देवास लाइव। अमलतास हॉस्पिटल की लैब में अब कोरोनावायरस की जांच ढाई हजार रूपए में होगी।
पत्रकार वार्ता में देवास लाइव ने महंगी जांच पर सवाल उठाए तब कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अमलतास के संचालक मयंक राज भदोरिया को ढाई हजार में जांच के लिए कहा है जिसे उन्होंने मान लिया है।

उल्लेखनीय है कि देवास के अमलतास हॉस्पिटल में कोरोनावायरस की जांच के लिए एक लैब की स्थापना की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने पहले बताया था की निजी जांच 45 सौ में रुपए में होगी। खबर प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके विरोध में प्रतिक्रिया की थी जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लिया। सरकारी रेट के हिसाब से निजी लैब 35 सौ तक ले सकती है, लेकिन कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने विशेष रूप से अमलतास के संचालक से बात की और ढाई हजार रूपए में जांच करने को राजी कर लिया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button