अपराधदेवासबागली

बागली जेल से दीवार फांद कर दो कैदी फरार

देवास लाइव। देवास जिले की बागली उप जेल से आज दो कैदी फरार हो गए। दोनों ने जेल की दीवार फांदी और फरार होने में कामयाब रहे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी मुकेश पिता लोबरिया भिलाला निवासी पुतलीपुरा थाना उदयनगर और छोटिया उर्फ छोटू उर्फ डोरिया पिता कैलाश भिलाला निवासी केवटीयापानी फरार हुए हैं। आरोपी मुकेश पर आबकारी एक्ट की धारा 34-2 का प्रकरण था और 31 अगस्त को जेल भेजा गया था। दूसरे आरोपी छोटिया पर बलात्कार की धारा 376 का प्रकरण था और 26 अगस्त 2020 को बागली उप जेल भेजा गया था।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने कंबल से रस्सी बना कर 17 फीट ऊंची दीवार फांद ली। कैदियों के फरार होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और दोनों आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पुलिस सुराग निकाल रही है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button