देवासराजनीति

भाजयुमो की युवा स्वाभिमान यात्रा क्षिप्रा घाट से प्रांरभ

देवास। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा क्षिप्रा नदी के पावन घाट पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने पूजा अर्चना कर मॉ क्षिप्रा की आराधना कर युवा मोर्चा की स्वाभिमान यात्रा प्रारंभ की। यात्रा में युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाईक से टोली के रूप में सर्वप्रथम ग्राम पार्वतीपुरा, कुमारिया, छोटा टिगरिया, छापरी, भड़ापिपल्या से यात्रा निकाली गई व आज की स्वाभिमान यात्रा का समापन बड़ा टिगरिया में किया गया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर, विधानसभा संचालक सुरेश आर्य, रायसिंह सेंधव, बहादुर मुकाती, नरेन्द्रसिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह राजावत, स्वप्निल गौड़, ईश्वरसिंह बरखेड़ी, मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, शिवम चौधरी, दीपक बैरागी, यात्रा प्रभारी राजेश चौधरी, सहप्रभारी गौरव बालदी, कपिल तंवर,भरत नागर, मंडल अध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री मनोज पटेल, लाखन जाट, सहित यात्रा में कई भाजयुमों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजयुमो क्षिप्रा मंडल प्रभारी आयुष भूतड़ा ने दी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button