देवासमीडिया

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई देवास के जिला मीडिया प्रमुख बने कमलसिंह डावर

 मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवास द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री एल.एन. मारु का स्वागत किया


देवास । मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवास द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री मारु का स्वागत किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवास के जिला मीडिया प्रमुख श्री कमलसिंह डावर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री एल एन मारु को भारतीय मजदूर संघ की इकाई मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रभारी बनाने पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की देवास इकाई द्वारा जिला कार्यालय में श्री मारु का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया 
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विष्णु वर्मा सर ने भाग लिया। श्री मारु को शाल व श्रीफल भेंट कर स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह सेंधव, प्रदेश मंत्री श्री संजय शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री अश्विनी सूर्यवंशी ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री आशुतोष धारीवाल, जिला कोषाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, जिला सचिव श्री मुकेश उपाध्याय, धर्मेंद्र जोशी आदि के साथ कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button