देवासराजनीतिहाटपिपलिया

राजवीर सिंह बघेल सज्जन सिंह वर्मा के मायाजाल में, खुद को स्थापित कर पाएंगे??

देवास लाइव। ठाकुर राजेंद्र सिंह बघेल के पुत्र सोनकच्छ नगर परिषद के अध्यक्ष रहे राजवीर सिंह बघेल अब हाटपिपलिया विधानसभा से विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। क्या यह सफर इतना आसान है?

एक जमाने में ठाकुर राजेंद्र सिंह बघेल और उनका पूरा परिवार दिग्विजय सिंह के खास हुआ करते थे। लेकिन चुनाव में जीत के लिए अब वे सज्जन सिंह वर्मा और उनके गुट की ओर ताक रहे हैं। ऐसा लगता है कि दिग्विजय सिंह से दूरी बढ़ा कर वे अपने वोट बैंक से नजदीकी बढ़ा रहे हैं। दिग्विजय सिंह साफगोई से बात करने के आदी हैं इस वजह से उन्हें वोट कटवा भी कहा जाता है।
सज्जन सिंह वर्मा और दिग्विजय सिंह के बीच दूरियां जगजाहिर है लेकिन चुनाव के लिए सज्जन सिंह वर्मा ज्यादा मुफीद है। राजवीर सिंह बघेल को जिताने की पूरी गारंटी सज्जन सिंह वर्मा ने ली है। लेकिन इतिहास गवाह है सज्जन सिंह वर्मा ने कभी भी देवास में कॉन्ग्रेस परिवार में सशक्त नेतृत्व पैदा नहीं होने दिया। उनके भाई अर्जुन सिंह की सोनकच्छ से हार इसका ज्वलंत उदाहरण है। ऐसे में यदि कांग्रेस से जीतकर राजवीर सिंह बघेल विधायक बनते हैं तो आगे जाकर सज्जन सिंह वर्मा के लिए रोड़ा बन सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी की एक ओर विश्वास की जीत होती है या फिर राजनीति की। हमारी शुभकामनाएं राजवीर सिंह बघेल के लिए 😀

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button