देवासराजनीतिसोनकच्छ

वीडियो: देवास विधायक के बढ़ते कदम, हाटपिपलिया के बाद अब सोनकच्छ की बारी, सोनकच्छ से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए

देवास लाइव। कांग्रेस से भाजपा में आए वरिष्ठ नेता निरंजन सिंह सेंगर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। 100 गाड़ियों के काफिले के साथ निरंजन सिंह सेंगर देवास के राज महल पहुंचे जहां पर उन्होंने विधायक गायत्री राजे पवार और उनके पुत्र विक्रम सिंह पवार का हाटपिपलिया जीत के लिए आभार व्यक्त किया। दिवंगत महाराज तुकोजीराव पवार की जयंती के अवसर पर केक भी काटा गया।

उल्लेखनीय है कि हाटपिपलिया विधानसभा में भाजपा की जीत के लिए देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने दिन रात एक कर दिए थे। नतीजा भी भाजपा के पक्ष में आया। सोनकच्छ विधानसभा इस समय कांग्रेस के हाथ में है। यहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता सज्जन सिंह वर्मा विधायक हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता निरंजन सिंह सेंगर का सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यू भाजपा में जाना अब सोनकच्छ में कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब देवास राजपरिवार हाटपिपलिया के साथ सोनकच्छ में भी भाजपा का किला मजबूत करने में जुट गया है। देवास विधायक गायत्री राजे पवार की मंजी हुई राजनीति का लोहा अब हर कोई मान रहा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button