देवासप्रशासनिक

देवास जिले में 52 लाइनमेन कर्मचारियों को लाइनमेन दिवस पर सम्मानित किया गया

देवास, 04 मार्च 2024: देवास जिले में बिजली कंपनी, इंदौर कार्पोरेट कार्यालय के निर्देशों के तहत, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च 2024 को लाइनमेन दिवस के रूप में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिले के अधीक्षण यंत्री द्वारा की गई।

सृष्टि क्लब होटल में आयोजित समारोह में 52 लाइन कर्मचारियों को कंपनी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु उपभोक्ता सेवाओं के प्रति जागरूक रहने और सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री डॉ. डी.एन. शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और लाइन कर्मचारियों को संवेदनशीलता से निर्बाध विद्युत प्रदाय करने, सुरक्षा नियमों का पालन कर कार्य करने की समझाईश दी। समारोह में, लाइन कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गई और प्राथमिक चिकित्सा उपचार के संबंध में उन्हें अवगत किया गया।

समारोह में देवास के कार्यपालन यंत्री श्री दधिची रेवडि़या, देवास ग्रामीण संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मो. अनस सिद्दीकी, सोनकच्छ संभाग के आनंद अहिरवार, कन्नौद संभाग के श्री गौरव सोनी और बागली संभाग के उमेश चौरसिया भी उपस्थित थे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button