देवासनगर निगमराजनीति

वीडियो: शहर में बिन मांगा विकास, बिना बिजली के खंभे/अतिक्रमण हटाए अब सिविल लाइन रोड पर बनाए जा रहे हैं डिवाइडर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल

 

देवास लाइव। शहर में इन दिनों विकास की बयार बह रही है। कई काम ऐसे किए जा रहे हैं जिसकी जनता ने कभी मांग ही नहीं की। निश्चित रूप से इन कामों में लाभ जनता से ज्यादा जिम्मेदारों को है।

शहर के वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन एरिया के मुख्य मार्ग में अब डिवाइडर बनाया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण और उसके बाद डिवाइडर बनाए जाने पर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का कहना है की डिवाइडर बनाए जाने के पहले इस रोड के किनारों में खड़े खंभों को हटाया जाना जरूरी था। साथ ही क्षेत्र में कई हॉस्पिटल है जिनके वाहन रोड पर ही पार्क होते हैं ऐसे में डिवाइडर बनाए जाने से ट्रैफिक व्यवस्था में दिक्कत हो सकती है। 

मनोज राजानी ने आरोप लगाया है कि नगर निगम में बगैर सुनवाई बेतरतीब विकास किया जा रहा है। इसमें जनता को लाभ कम और ठेकेदारों को लाभ ज्यादा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button