देवासराजनीतिहाटपिपलिया

हाटपिपलिया के पूर्व विधायक मनोज चौधरी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए

देवास लाइव। हाटपिपलिया के पूर्व विधायक और आगामी उपचुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशी मनोज चौधरी की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें 2 दिन से बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बरोठा में होने वाली मुख्यमंत्री की सभा खटाई में पड़ सकती है।

देवास लाइव से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने बताया कि 2 दिन से उन्हें बुखार आ रहा था जिसके बाद हाटपिपलिया विधानसभा कि प्रभारी और देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने उन्हें तुरंत टेस्ट करवाने की सलाह दी। जिसके बाद आज टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button