खेती किसानीदेवास

युवा किसान संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया आंदोलन

देवास लाइव। युवा किसान संगठन द्वारा राजोदा देवास में प्रदेश के सारे नेताओं का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। जिसमें उन्होंने सोसायटीयो में किसानों के गेहूं खरीदी के नाम पर हो रही धांधलियों का विरोध किया। हर जगह किसानों की लंबी-लंबी लाइने लगी हुई है।

जिम्मेदार अधिकारियों को सचेत किया,व उन्होंने सारे राजनीतिक दलों भाजपा व कांग्रेस व अन्य सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की। चेतावनी दी कि 2 दिन के अंदर सुनिश्चित करें कि किसानों का दाना दाना सही तरीके से खरीदा जाए व किसानों को 10 घंटे से ज्यादा लाइन में ना लगना पड़े। अन्यथा युवा किसान संगठन द्वारा तहसील स्तर पर ब्लॉक लेवल पर जिला मुख्यालय लेवल पर पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।
साथी ही संगठन ने मुख्यमंत्री से आह्वान किया है अभी उनकी सरकार को उपचुनाव में वापस जनता के बीच आना है । अगर इस तरीके से किसान को अन्याय सहना पड़ा तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button