देवासप्रशासनिक

देवास में स्कूल बसों की जांच, 16 वाहनों पर कार्रवाई; ₹15 हजार शमन शुल्क वसूला

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा जिले में स्कूल बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने देवास शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूल बसों की जांच की।

परिवहन विभाग के दल ने बीसीएम स्कूल, किंडर स्कूल, यूनानी कॉलेज, चैतन्य टेक्नो सहित अन्य संस्थानों में पहुंचकर स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बसों में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित सुरक्षा मानकों, वैधानिक दस्तावेजों और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पीयूसी की जांच की गई।

जांच में कमियां पाए जाने पर परिवहन विभाग ने 16 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹15 हजार का शमन शुल्क वसूला।

जिला परिवहन अधिकारी बरखा शुक्ला ने सभी स्कूल बस और यात्री बस संचालकों से अपील की है कि वाहनों के समस्त वैधानिक दस्तावेज पूरे रखें और मोटरयान कर जमा करने के बाद ही वाहनों का संचालन करें। स्कूल बसों में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी। नियमों के विरुद्ध संचालित पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button