देवास

मगध प्रिसीजन ने बनाई भारत की पहली आधुनिक कोल्ड रोलिंग मिल


देवास। मगध प्रिसीजन इक्यूपमेंट लिमिटेड पता इन्डस्ट्रीयल एरिया देवास द्वारा भारत की पहली आधुनिक कोल्ड रोलिंग मिल देवास इकाई में निर्माण की गई। इस मील की खासियत यह है कि मोटे लोहे की शीट को ग्राहक की जरूरत के अनुकूल उसकी मोटाई को समायोजित कर सकती है। इस मशीन में छ: हाई रिवर्सिबल रोल का उपयोग किया गया है, जिससे यह लोहे कि मोटाई कम करने में सक्षम होती है। इसे सीएनसी के माध्यम से ऑपरेट किया जाता है, जिससे आप मोटाई को ऑटोमेटिक नियंत्रण कर सकते है। इस मशीन को बनाने में 12 महीने का समय लगा एवं सम्पूर्ण मशीन का कुल वजन लगभग 500 मैटिक टन है। इस तरह कि यह मशीन अपने आप में भारत में निर्मित पहली मशीन है, जो पूर्णत: मेक इन इंडिया कि तर्ज पर बनाई गई है। यहाँ मशीन का निरीक्षण करने के लिये कनाडा, यूरोप से इंजीनियर आये थे, जो इस मशीन को देखकर पूर्णत: संतुष्ट हुए। यह मशीन तुर्की देश के लिये देवास से निर्यात होगी, जिसको पहुँचने में लगभग डेढ माह का समय लगेगा। हम सम्पूर्ण देवास एवं मध्य प्रदेश के आभारी है, जिनके सहयोग से भारत कि पहली आधुनिक मील का निर्माण देवास में हो सका।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button