देवासबागलीराजनीति

सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत भाजयुमो का महा टीकाकरण अभियान चलाया, जिलाध्यक्ष राम सोनी रहे उपस्थित


देवास। केंद्र सरकार द्वारा 12 से 18 वर्ष के बच्चों को निशुल्क टीकाकरण अभियान कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत टीकाकरण जागरूकता अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास ने संपूर्ण जिले में आयोजित किया।

Dpr ads square

जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत जिले में टीकाकरण अभियान प्रभारी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के निर्देश पर सभी भाजयुमो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों एवं युवा कार्यकर्ताओ ने सभी टिकाकरण केंद्रों पर जाकर 12से 18 वर्षों तक के किशोर एवं किशोरियों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया एवं इस कार्य में लगे स्वास्थ कर्मियों एवं नर्सिंग स्टाफ का भी अभिवादन किया। जिला अध्यक्ष राम सोनी बागली स्थित शासकीय कन्या विद्यालय टीकाकरण केंद्र जाकर कार्यक्रम में भाग लिया एवं संबोधित करते हुए कहा कि बच्चो के शरीर मे रोग प्रतिरक्षण हेतु टीके लगाए जाते हैं जिससे बच्चो के शरीर की रोग से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। टीकाकरण से बच्चों मे कई संक्रामक बीमारियों की रोकथाम होती है तथा समुदाय के स्वास्थ्य के स्तर मे सुधार होता है। आप सभी अपना समय आने पर टिके के दोनो डोज अवश्य लगाए तथा अपने आस पास रहने वालों मित्रों, साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करे। इसी दौरान 19000 टिको के डोज सफलतापूर्वक लगाने पर स्वास्थ्य कर्मी रेखा नागर का भी अभिनंदन किया एवं उपस्थित छात्रों को फ्रूटी प्रदान की गई। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सभी जिला मुख्यालय सहित 20 मंडल केंद्रों पर किया गया।

Sneha
Royal Group
Back to top button

Adblock Detected

कृपया Adbloker बंद करें और क्रोम ब्राउजर मे ही ओपन करें