देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

बौद्ध धर्मगुरु पहुंचे देवास, अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

9
देवास। बौद्ध धर्म के गुरू भंते भीम प्रकाश, भंते धम्म दर्शी, आर्या करुणा, आर्या नंदूत्रा (धम्म देशना) धर्म प्रचार के लिए देवास पहुंचे। सर्वप्रथम धर्म गुरूओं ने उज्जैन रोड तिराहा स्थिति डॉ अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी धर्म गुरू त्रिशरण पंचशील बुद्ध वंदना लेकर बौद्ध उपासक, उपासिकाओं एवं बौद्ध अनुयायियों के साथ पदयात्रा करते हुए त्रिरत्न बुद्ध विहार सिद्धार्थ नगर इटावा पहुंचे। सभी बौद्ध अनुयायियों ने भिक्षु भिक्षुणी का स्वागत पुष्पावर्षा के साथ किया। त्रिशरण पंचशील लेकर भोजदान दिया और भंते जी के उपदेशों और विचारों को सुन अपने जीवन में अमल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रहलाद दामोदर, उपाध्यक्ष प्रमिला पाटिल, नगर अध्यक्ष सुनंदा सिरसाठ, नगर अध्यक्ष हरिभाऊ मोरे, महासचिव संगीत शिंदे, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिरसाठ, कोषाध्यक्ष आशा गजभिए, उपाध्यक्ष रामचंद्र सूबेदार, उपाध्यक्ष अनिल शिन्दे, उपाध्यक्ष लंकेश गजभिए, सचिव राहुल गेडाम, सचिव श्रद्धा शिंदे, सचिव अमर रायबोले, सचिव विक्रम मालवीय, मधुकर राऊत, वरिष्ठ सलाहकार वासुदेव तायडे, सत्यवान पाटिल, चंद्रभान लोखंडे, आरसी चौकीकर सहित समस्त बौद्ध अनुयाई उपस्थित थे।