अपराधदेवास

फूलों के डंठल को मुंह से तोड़कर माला बनाने का वीडियो वायरल होने पर अपराधिक मुकदमा दर्ज करने का आवेदन


देवास लाइव। शहर के सुभाष चौक स्थित एक फूल माला की दुकान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर अब हिंदूवादी संगठन ने कोतवाली पहुंचकर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आवेदन दिया है।
आवेदन के अनुसार सुभाष चौक स्थित केबी फूलमाला वाले कल्लू भाई की दुकान पर माला बनाने वाले एक युवक द्वारा फूलों के डंठल को मुंह से तोड़कर माला बनाई जा रही थी। यह मालाएं भगवान को चढ़ाई जाती हैं जिस वजह से धार्मिक आस्था से खिलवाड़ होना प्रतीत होता है। मामले में जीतू रघुवंशी और हिंदू संगठन के अन्य लोगों ने कोतवाली थाना प्रभारी पवन यादव को आवेदन दिया है। पुलिस द्वारा जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही गई है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button