खेलदेवास

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की लीजा मंसूरी ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशीप में जीता रजत पदक

देवास, 1 अगस्त 2024: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास की कु. लीजा मंसूरी ने 11वीं राज्य स्तरीय एयर वेपन गन फाॅर ग्लोरी शूटिंग चैम्पियनशीप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया और दूसरा स्थान अर्जित किया।

विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) श्री आकाश अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता गन फाॅर ग्लोरी शूटिंग रेंज, जबलपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें मध्यप्रदेश के लगभग 550 शूटर्स ने भाग लिया। लीजा ने 10 मीटर एयर रायफल सबयूथ कैटेगरी पीप साईट में 400 में से 388 अंक अर्जित कर यह सफलता प्राप्त की।

इसी प्रतियोगिता में विद्यालय के ही शूटर शौर्य गुप्ता ने 10 मीटर एयर रायफल सबयूथ कैटेगरी पीप साईट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। शौर्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने समस्त स्टाफ के साथ शूटर्स व उनके प्रशिक्षक श्री जीवन डे को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर है और दोनों शूटर्स की उपलब्धि पर गर्व महसूस हो रहा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button