देवास

सेन थॉम एकेडमी में उल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर किया शिक्षकों का सम्मान

लघु नाटिका से बताया जीवन निर्माण में शिक्षकों का योगदान, दोनों संस्थाओं के स्टाफ ने मिलकर मनाया उत्सव

देवास। भोपाल रोड स्थित सेन थॉम एकेडमी में शिक्षक दिवस कृतज्ञता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही उनके मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह का शुभारंभ निदेशिका हैन्सी थॉमस एवं प्राचार्य पुनीत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

स्कूल कैप्टन रवीना चौधरी एवं डिप्टी स्कूल कैप्टन इशिता शर्मा ने समस्त विद्यार्थियों की ओर से शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर व्यक्तित्व निर्माण और जीवन को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका को दर्शाया।

विद्यार्थियों के प्रस्थान के बाद शिक्षकों ने निदेशिका के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर सहयोगी संस्था सेन थॉम पब्लिक स्कूल का समस्त स्टाफ भी भोपाल रोड परिसर में उपस्थित रहा। दोनों संस्थाओं के शिक्षकों और कर्मचारियों ने साथ मिलकर खुशियां साझा कीं।

संस्था के अध्यक्ष सुनील थॉमस ने सभी स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रबंधन ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समर्पण और योगदान के प्रति आभार जताते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button