अपराधदेवासराजनीति

देवास के विजयगंज मंडी में राहुल गाँधी के रोड शो के दौरान जेबकतरे सक्रीय रहे, नेताओं के रुपए और मोबाइल चोरी

देवास लाइव. देवास के विजयगंज मंडी में मंगलवार को राहुल गांधी के रोड शो के दौरान चोर सक्रीय रहे। अज्ञात चोरों ने दो मोबाइल फोन और 33 हज़ार रुपये की राशि कांग्रेस नेताओं की जेब से निकाल लिए।

चोरी के शिकार बने व्यक्तियों में से कैलाश मालवीय की जेब से 10 हज़ार रुपये, राजेश जयसवाल की जेब से 22 हज़ार रुपये, उदयनगर के निवासी नन्दुसिंह रावत का विवो कंपनी का मोबाइल और गोवर्धन सिंह का सैमसंग कंपनी का मोबाइल जेब से चुरा लिए। मामले मे विजयगंज मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई के लिए प्रकरण दर्ज किया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button