देवासप्रशासनिक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवास में इन्‍दौर-देवास रोड पर 102 करोड़ की लागत से बने 02 किलोमीटर लम्‍बे नवनिर्मित ब्रिज देवास की जनता को किया समर्पित

देवास शहर विकास कार्यों में देश के छोटे शहरों में सबसे अग्रणी – मुख्यमंत्री श्री चौहान
देवास के जनप्रतिनिधि भविष्‍य के देवास का खाका बनाये


देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में इन्‍दौर-देवास रोड़ पर लगभग 102 करोड़ लागत से बने 02 किलोमीटर लम्‍बे नवनिर्मित ब्रिज एवं लगभग 62 करोड़ की लागत से केन्‍द्रीय सड़क निधि योजना में मक्‍सी बायपास चौराहे से भोपाल चौराहा तक 6 लेन मार्ग निर्माण एवं भोपाल चौराहा से एपेक्‍स हॉस्‍पीटल तक मार्ग का उन्‍नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअली लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके साथ लगभग 04 करोड़ रूपये की लागत से चाणक्‍यपुरी रेल्‍वे क्रासिंग से विकास नगर बावडीया एबी रोड तक सिंगल लेन मार्ग निमार्ण, 02 करोड 47 लाख रूपये की लागत से ग्राम भानोली से ग्राम नकलन रोड तक सिंगल लेन मार्ग निर्माण कार्य का वर्चुअली लोकार्पण तथा नगर निगम देवास द्वारा लगभग 177 करोड़ के 37 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास एक अद्भुत है। देवास शहर विकास के कार्यों में देश के छोटे शहरों में सबसे अग्रणी शहर है। देवास ने 1857 की क्रांति में भी अपना योगदान दिया है। देवास में नर्मदा, क्षिप्रा, कालीसिंध का पानी मिल रहा है। एक समय था, जब देवास में पीने के पानी रेल से लाना पड़ता था। आज नर्मदा मैया का पानी मिल रहा है। देवास में पानी, बिजली, सड़क हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है। प्रदेश का पहला आईएसओ प्रमाणित थाना भी देवास में है। पण्डित कुमार गंधर्व कुमार देवास से ही ताल्लुक रखते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास में फ्लाईओवर बनाया गया है। यह फ्लाईओवर समय-सीमा से 2 माह पहले पूरा हो गया है। इसके लिए देवास और कांट्रेक्‍टर को बहुत-बहुत बधाई। फ्लाईओवर से देवास अलग पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देवास में अभी और कार्य बाकी है। देवास के जनप्रतिनिधि भविष्‍य के देवास का खाका बनाये। प्रदेश में 04 लाख किलोमीटर सडके बनाई गई है। लाडली बहना योजना में अधिक से अधिक पंजीयन करें। प्रदेश में 04 लाख किलोमीटर सडके बनाई गई है।
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि देवास शहर के लिए आज खुशी का दिन है। आज देवास की जनता को दो किलोमीटर लम्‍बे ब्रिज की सौगात मिल रही है। प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। प्रदेश में सड़के बनाई जा रही है, ब्रिजो का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकल कर स्वर्णिम मध्यप्रदेश के रूप में उभरा है।
देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का हार्दिक स्वागत कर आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएँ आमजन को राहत एवं खुशियाँ दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को देवास के विकास के लिये दी गई सौंगातों के लिये धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएँ लागू की हैं। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के हित में एक अति महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा समाज और परिवार में महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि देवास में लाड़ली बहना योजना के तहत लगभग 60 हजार महिलाओं ने पंजीयन कराया है।
विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। देवास में बने 02 किलोमीटर लम्‍बे फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हो रहा है। उन्‍होंने कहा देवास का सर्वांगीण विकास हो रहा है। देवास में जिला अस्पताल का कायाकल्‍प किया गया, साइंस कॉलेज, लॉ कालेज बनाये गये। मिनी सुपर कॉरीडोर बनाया जा रहा है। नया बस स्‍टेण्‍ड बनाया जा रहा है। कलेक्‍टर कार्यालय का‍ निर्माण कार्य चल रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम में पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग के अधिकारियों और निर्माण ऐजेंसी के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया।
उल्‍लेखनीय है की देवास में में शहरी विकास और परिवहन को रफ्तार देने के लिए प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। एबी रोड पर सनसिटी से अपेक्स हॉस्पिटल तक बने फ्लाईओवर को 12 मीटर चौड़ा बनाया गया है एवं फ्लाईओवर के दोनों ओर 7-7 मीटर चौडी सर्विस रोड़ का भी निर्माण किया गया है। फ्लाईओवर के नीचे साडे 4 मीटर-साडे 4 मीटर में पार्किंग बनाई गई है। स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरा, स्‍पीड मॉनिटर कैमरा लगाए गए हैं, जो वाहन नंबर रिकॉर्ड कर कंट्रोल रूम तक भेजेंगे। फ्लाईओवर के निर्माण से विकासनगर और कैलादेवी चौराहों पर वाहनों का दबाव कम हुआ है। इस मार्ग से भोपाल चौराहा पहुंचने में 05 किलोमीटर की दूरी कम हुई है।
लोकार्पण कार्यक्रम में संस्‍कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, सांसद श्री महेन्‍द्र सिंह सोलंकी, नगर निगम महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, बीजेपी जिला अध्‍यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री सुभाष शर्मा, श्री बहादुर सिंह मुकाती, श्री भरत चौधरी, श्री मनीष सेन, श्री मनीष सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिध एवं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्रतीक राव, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

san thome school
Sneha
Show More
Back to top button