देवासशिक्षा

आज से खुल गए स्कूल, सीएम राइज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव


देवास, 18 जून 2024 – सीएम राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में सत्र 2024-25 का शुभारंभ बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने बताया कि सीएम राइज योजना के तहत विद्यालय को विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य तरीके से सजाया गया था। विद्यालय परिसर में बंदनवार, रंगोली और स्वागत पथ सजाए गए थे। प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत ढोल-ताशों और पुष्प वर्षा के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत झंडा वंदन से हुई, जिसके बाद विद्यालय की प्रार्थना सभा और असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती वंदना, ईश वंदना, प्रेरणा गीत, प्रतिज्ञा, पंचांग, समाचार और राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई। योग शिक्षक एच.एल. जाट के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया और विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गईं।

प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने बताया कि विद्यालय को लाइटहाउस और नोडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनने के लिए शिक्षा, अनुशासन और नैतिक एवं सामाजिक गुणों के महत्व पर बल दिया।

वरिष्ठ अध्यापक सुश्री सुनीता शर्मा के संयोजन में अतुल कुमार शर्मा, स्मृति शर्मा, निशा नागर, लक्ष्मी पाटीदार, दीक्षा दुबे, मिथलेश पाल, श्वेता काकड़े, अनीता बागोरा, रेखा दुबे, प्रेमलता कुमरावत ने मंच और द्वार सज्जा में सहयोग किया। विकास मोहने, रविंद्र नरवरे, रवि शंकर गौतम, प्रदीप भाटी, कृष्ण अग्रवाल ने पुस्तक वितरण में सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन अनिल आर्य और दीपेश अजमेर ने किया, जबकि स्वागत भाषण दीपेश अजमेर और प्रेरक उद्बोधन भारती जायसवाल ने दिया। आभार प्रदर्शन प्रधान अध्यापक संजय पाटिल ने किया और समापन पर विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई।

Sneha
san thome school
Show More
Back to top button