देवासराजनीति

देवास में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, विरोध मार्च निकालकर फूंका पुतला

शक्कर, प्याज और चावल के बढ़ते दामों के साथ बिजली बिल व बस किराए में वृद्धि का किया विरोध

देवास। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। जवाहर चौक से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा तक पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महंगाई का पुतला दहन किया।

कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि शक्कर, प्याज और चावल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बिजली बिल और बस किराए में हुई बढ़ोतरी से भी आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने सरकार पर जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है।

विरोध प्रदर्शन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, रेखा वर्मा और शौकत हुसैन सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

ये नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर संगठन महासचिव जाहिद पठान, जितेंद्र सिंह गौड़, नजर शेख, ज्ञान सिंह दरबार, सुजीत सांगते, सुधीर शर्मा, नरेंद्र सिंह यादव, इशान राणा, रोशन रायकवार, दिलीप सिंह सोलंकी, रितेश त्रिपाठी, मनोज हेतावल, प्रदीप बनाफर, जितेंद्र सिंह मोंटू दरबार, राजा पडियार, अनिल गोस्वामी, वंदना पांडे, साधना प्रजापति, डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, गोलू हॉजी, सलमान बेग, नईम अहमद, अविनाश जेठवा, गोवर्धन देसाई, वसीम हुसैन, डॉ. मंसूर शेख, आजम शेख, सुभाष वर्मा, रईस कामदार, कल्लू भाई राष्ट्रीय, जयप्रकाश मालवीय, आरिफ मेव, विमल चौधरी, सोनू शेख, खालिद मेव, कमलेश गुप्ता और प्रथम सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश कल्याणे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button