देवासप्रशासनिक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने देवास में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया


देवास, 23 मई 2024 – मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने आज देवास जिले के केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस में लोकसभा निर्वाचन-2024 के मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मतगणना तैयारियों की जानकारी दी।

श्री राजन ने विधानसभावार मतगणना कक्षों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना टेबल्स, संलग्न कर्मचारियों की संख्या और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। श्री राजन ने सीसीटीवी मॉनीटरिंग और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button