
देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत देवास पुलिस के 58 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (Sub Inspector) बनाया गया है। पदोन्नति मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक अधिकारी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है। यह उपलब्धि अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ और अधिक निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है।
एसपी गेहलोद ने विश्वास जताया कि सभी पदोन्नत अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे। साथ ही देवास पुलिस की कार्यकुशलता, सेवा-भाव और जनता के विश्वास को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
देवास पुलिस परिवार ने भी सभी 58 पदोन्नत उप निरीक्षक अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

